Headlines

श्रीगंगानगर में 2 महिलाओं सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:पंजाब से लाकर बेचते थे हेरोइन, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस




श्रीगंगानगर की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम कार्रवाई करते हुए पंजाब से श्रीगंगानगर में हेरोइन सप्लाई करने वाले 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और एक युवक है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 23.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस टीम ने सेतिया फार्म के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्धों की जांच की। इस दौरान सुखप्रीत सिंह उर्फ काकू बुट्टर, पूनम (32) और शालू (34) को पकड़ा गया। उनके पास से 23.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन के परिवहन में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) खरीदकर श्रीगंगानगर में नशेड़ियों को बेचते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई के सोर्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार सुखप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं और वह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *