Headlines

गांधी जयंती पर बांका में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम:जीविका के 20 साल के सफर पर हुई चर्चा, परिवहन मंत्री और 3 विधायक मौजूद रहे




बांका में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम बांका शहर स्थित चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत शामिल हुए। जिलेभर से बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान जीविका के दो दशक के सफर और महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। गांधी स्मारक पर माल्यार्पण से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के स्मारक पर माल्यार्पण से हुई। परिवहन मंत्री दामोदर रावत, धोरैया विधायक मनीष कुमार, बेलहर विधायक मनोज यादव और अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जीविका दीदियों ने साझा किए अनुभव कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है। वक्ताओं ने जीविका के माध्यम से महिलाओं में बढ़ी जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को भी रेखांकित किया। विधायकों ने महिलाओं की भागीदारी पर रखी बात धोरैया विधायक मनीष कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को घर की चौखट से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिले हैं। बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था, सरकारी नौकरियों और पुलिस सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था से उनकी भागीदारी बढ़ी है। अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं जीविका से जुड़कर परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रही हैं। मंत्री ने जीविका के साथ राजनीतिक मुद्दों का भी किया जिक्र मुख्य वक्ता परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाओं से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने जदयू में निशांत कुमार की भूमिका का जिक्र करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्हें मजबूती देने की अपील की। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह त्यागी, शबाना दाऊद, मछुआरा आयोग की सदस्य रेनू निषाद, जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीनू सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *