Headlines

Punjab Congress: Raja Warring Resigns, Rebels Against Leadership Change


.

यह कहकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से हटाए जाने के बाद बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार (2 अक्टूबर) को राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने दिल्ली में खुलकर मीडिया से बात की।

उन्होंने न केवल सचिन पायलट को लेकर सवाल खड़े किए बल्कि ये भी जाहिर किया कि वह कांग्रेस में राहुल गांधी के अलावा किसी दूसरे की नहीं सुनेंगे।

वड़िंग ने कहा कि सचिन नहीं चाहते थे कि मैं पंजाब का प्रधान रहूं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी को भी वड़िंग ने गुडलक कह दिया। वड़िंग ने कहा कि मुझ पर पंजाबी कहावत फौजां अंत नूं जित के हारिया नीं (आखिरकार फौजें सब कुछ जीतने के बाद भी हार गईं) पूरी तरह से सही साबित हो गई।

राजा वड़िंग ने छुट्‌टी की बात कही है, जिसके बाद चर्चा है कि वह परिवार के साथ विदेश जा सकते हैं। ऐसे में उनकी करीब 3 महीने बाद होने वाले चुनाव में कितनी सक्रियता रहेगी, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

जानिए, वड़िंग ने पायलट को लेकर क्या कहा

  • गुटबाजी का फॉर्मूला पायलट के पास होगा: गुटबाजी को लेकर राजा वड़िंग ने कहा- इसका फॉर्मूला तो सचिन पायलट के पास होगा। उन्होंने जिस प्रकार से सोचा होगा, उनका अपना तजुर्बा है कि राजा जाएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मेरी तरफ से तो सब ठीक ही है।
  • सचिन ने मुझे हटाने का फीडबैक दिया होगा: राजा वड़िंग ने कहा कि हमने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस को मजबूत किया है। सचिन पायलट को लगा होगा कि मेरा अध्यक्ष पद पर बने रहना ठीक नहीं है। सचिन जी का कोई फीडबैक हो सकता है कि उन्होंने पार्टी को कुछ नया फीडबैक दिया हो। सुनने में आ रहा है कि सचिन चाहते थे कि मैं हटूं।
  • पता नहीं, आंखों का कांटा क्यों बना: राजा वड़िंग ने कहा कि ऊपरवाला हिसाब-किताब करता रहता है। जो जैसा करता है, उसके साथ भी वैसा होता है। वड़िंग ने कहा कि चाहे पंजाब का प्रधान सिंगला बने या कोई और, राजा वड़िंग टूटने वाला नहीं है। वड़िंग ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं आंखों का कांटा क्यों बना।
  • मुलाकात को लेकर भी सवाल किए: राजा वड़िंग ने कहा कि प्रभारी बदलने के बाद मैं सचिन पायलट को ज्यादा मिला भी नहीं। पहले उनसे 15 मिनट की मुलाकात 5 सितंबर को हुई थी। तब उनका जन्मदिन था। इसके बाद वह 2 घंटे के लिए चंडीगढ़ धरने में आए और चले गए। वड़िंग ने साफ तौर पर उनसे कोई बात न करने का मुद्दा उठाया।
  • पायलट के आने से मेरे बदलने का बदलाव हुआ: सचिन पायलट के आने के बाद क्या बदलाव हुआ, इस पर वड़िंग ने कहा कि उनके आने से मैं बदल गया। मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं, मेरे पुराने दोस्त हैं। वड़िंग से पूछा गया कि 6 महीने पहले तत्कालीन प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधान नहीं बदला जाएगा, ये गुड्‌डे–गुड्‌डी का खेल नहीं। इस पर वड़िंग ने कहा कि अब तो गुड्‌डा और गुड्‌डी दोनों बदल गए।

पूर्व CM पर कहा- गुडलक टू चन्नी साहब राजा वड़िंग ने कहा- चन्नी साहब की जीत हो गई। उनको उनकी जीत मुबारक हो। भगवान उनकी मनोकामना पूरी करे, लंबी उम्र दे। जो भी उनके मन में इच्छा हो, उसे पूरी करे। गुडलक टू चन्नी साहब। पंजाबी में एक कहावत है, फौजा अंत नूं जित के हारियां नीं। मैं भी जीत कर हार गया, इसमें कोई दोराय नहीं है। मैं देखूंगा कि क्या होता है।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

विधायक परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान बने: मंत्री और ओलिम्पियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके; सुबह वडिंग ने राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा था

कांग्रेस ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा यूपी में आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों राज्यों में 2027 में चुनाव होने हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *