Headlines

Ajmer Civic Issues: AEN Pooja Maurya Named Star Officer


अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें नाली, सीवरेज, पानी की पाइपलाइन और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे

.

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…

एईएन पूजा मौर्या बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’

शक्ति नगर, आम का तालाब से अभिषेक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई का कोई समय तय नहीं है। पानी आने का समय निश्चित नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन पूजा मौर्या ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए पानी की सप्लाई के समय से जुड़ी समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन पूजा मौर्या को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया।

श्रीनगर रोड पर हैंडपंप की समस्या हुई दूर

श्रीनगर रोड, गुलाबबाड़ी से देवेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में हैंडपंप की हालत ठीक नहीं है। हैंडपंप खराब हालत में होने के कारण लोगों को पानी भरने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए हैंडपंप की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है…

जगदंबा कॉलोनी में सड़क पर आ रहा नाली का गंदा पानी

जगदंबा कॉलोनी, कल्याणीपुरा रोड से करण ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर-52 में नाली का पानी सड़क पर आ रहा है। गंदा पानी सड़क पर जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इससे सड़क पर गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है।

पंचशील कॉलोनी में पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

पायलट नगर, पंचशील कॉलोनी से हर्षुल भाटिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन से पानी लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। इससे सड़क पर पानी जमा होने के साथ लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।

‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…

1.एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:बैंक कॉलोनी में पाइपलाइन के बाद खोदी सड़क की समस्या हुई दूर

2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अस्पताल की लिफ्ट, पाइपलाइन लीकेज, स्ट्रीट लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल

3.रातीडांग में 10 दिन से बंद रोडलाइट हुई चालू:सफाई, टूटी सड़क और सीवरेज ओवरफ्लो जैसी समस्याएं शामिल

4. एईएन कन्हैया लाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:रामगंज में एक सप्ताह से बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत

5. एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल

6. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:अजमेर में पानी की सप्लाई में अनियमितता बड़ा मुद्दा, रोड लाइट बंद होने से मोहल्ले अंधेरे में

7.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं

8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू

9.जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान

10.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *