![]()
सतना जिले के सेमरा गांव में शुक्रवार को दो अलग-अलग घरों में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। एक घर की रसोई में करीब साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा मिला, जबकि दूसरे घर की अटारी में साढ़े 7 फीट लंबा अजगर लिपटा हुआ था। चंद्रमणि पांडेय के घर की रसोई में महिलाएं खाना बना रही थीं। तभी एक बुजुर्ग महिला को नीले ड्रम के पीछे से सांप के फुंफकारने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो वहां करीब साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा बैठा था। इसी गांव में कुलपत प्रजापति के कच्चे मकान की अटारी में भी साढ़े 7 फीट लंबा अजगर लिपटा मिला। दोनों घटनाओं की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई। रेस्क्यू प्रभारी नरेंद्र पयासी और सांप पकड़ने के एक्सपर्ट शंखधर तिवारी ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।
Source link
गांव में दो घरों से निकले कोबरा और अजगर:किचन में 6.5 फीट का कोबरा, अटारी में 7.5 फीट अजगर; तीन घंटे में रेस्क्यू
