Headlines

US Hindu Temple Attack Video; Swaminarayan Vadtal Dham Mandir CCTV Footage


ओहायो21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को मंदिर पर हमले के बाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। - Dainik Bhaskar

अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को मंदिर पर हमले के बाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। हमले में मंदिर को काफी नुकसान हुआ। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने मंदिर की इमारत पर ईंटें फेंकीं।

कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने बताया कि ईंटों से मंदिर की खिड़कियां टूट गईं। घटना के समय पुजारी और कई श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि घटना के CCTV फुटेज मौजूद हैं। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। संगठन ने FBI और सिविल राइट्स को जानकारी देने की बात कही है।

हिंदू स्वयंसेवक संघ USA के मुताबिक पिछले 5 साल में अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से ज्यादा तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इनमें 6 BAPS मंदिर शामिल थे।

मंदिर के अंदर खिड़कियों के टूटे कांच जमीन पर गिरे नजर आए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि वह हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

मंदिर के अंदर खिड़कियों के टूटे कांच जमीन पर गिरे नजर आए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि वह हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इसे हेट क्राइम बताया

फाउंडेशन ने कहा कि यह संभावित हेट क्राइम हो सकता है। संगठन के मुताबिक, यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा से भरी बयानबाजी बढ़ी है।

संगठन ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों से हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है। साथ ही अमेरिकी नेताओं और सरकारी एजेंसियों से भारतीय और हिंदू-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की साफ तौर पर निंदा करने की अपील की है।

अब तक कोई आरोपी सामने नहीं आया

ANI के मुताबिक, हमले के मामले में अब तक किसी संदिग्ध की सार्वजनिक पहचान नहीं हुई है और किसी गिरफ्तारी की भी तत्काल पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने अभी तक हमले के पीछे धार्मिक मकसद होने की पुष्टि नहीं की है।

यह घटना ऐसे समय हुई, जब अमेरिका के ओहायो समेत कई हिस्सों में हिंदू संगठन हिंदू हेरिटेज मंथ मना रहे हैं। घटना नवरात्रि से ठीक पहले भी हुई है।

हिंदू हेरिटेज मंथ अमेरिका में हर साल अक्टूबर में मनाया जाता है। इस दौरान हिंदू संगठन और समुदाय के लोग हिंदू धर्म, संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम करते हैं। इसका मकसद लोगों को हिंदू संस्कृति के बारे में बताना और अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय की पहचान और परंपराओं को सामने लाना है।

अमेरिका में पहले भी मंदिरों पर हमले हुए

कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका पहले भी अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और मंदिरों में तोड़फोड़ को लेकर चिंता जताता रहा है। संगठन ने ऐसे मामलों की एक टाइमलाइन भी तैयार की है।

  • अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क के क्वींस स्थित श्री तुलसी मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ हुई थी।
  • दिसंबर 2023 में कैलिफोर्निया के नेवार्क स्थित SMVS श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर नफरत भरी बातें लिखी गई थीं।
  • सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क के मेलविल और कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो इलाके में स्थित BAPS मंदिरों में भी तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं।
  • मार्च 2025 में कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित BAPS मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया गया। मंदिर पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश लिखे गए थे। इससे पहले न्यूयॉर्क और सैक्रामेंटो में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी थीं।

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *