Headlines

खेत में मेड-जाेतने को लेकर महिलाओं को लाठियों से पीटा:चार लोग घायल; पहले से चल रहा था विवाद




भरतपुर के भुतौली गांव में खेत की मेड को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने महिलाओं समेत एक परिवार के लोगों पर जमकर लाठियां चलाई। जिससे तीन महिलाओं सहित 4 लोगों के चोटें आई हैं। झगड़े का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोगो महिलाओं पर लाठियों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला हलैना थाना क्षेत्र का है। खेत की मेड जोतने को लेकर हुआ विवाद नरेश निवासी भुतौली गांव, थाना हलैना ने बताया- शुक्रवार सुबह 8 बजे परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दिनेश, नारायण, ब्रजेश, साहब सिंह, राजवीर और भगवान सिंह ने उनके खेत की मेड जोत दी। नरेश के परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दिनेश पक्ष के लोगों ने लाठियों से नरेश के परिवार पर हमला कर दिया। परिवार को बचाने आई महिलाओं से भी मारपीट महिलाएं जब परिवार के लोगों को बचाने के लिए आगे आईं तो दिनेश पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी लाठियों से मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर नरेश के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दिनेश पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में नरेश पक्ष के विवेक, धर्मेंद्र, पवन, हाकिम, मंजू, जयश्री और सपना के चोटें आई हैं। लंबे समय से चल रहा खेत को लेकर विवाद घटना को लेकर हाकिम ने हलैना थाने में शिकायत दी है। नरेश पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उनका यह भी आरोप है कि दिनेश पक्ष नरेश के खेत पर कब्जा करना चाहता है। दोनों पक्षों के बीच खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरों में देखें घटनाक्रम…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *