Headlines

आगरा में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग:फैक्ट्री में काम कर रहे थे 150 कर्मचारी, आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग




आगरा के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शर्मा इंडस्ट्रीज में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में लकड़ी से संबंधित काम होता है। आग फैक्ट्री के डस्ट कलेक्टर एरिया में लगी, जहां बड़ी मात्रा में लकड़ी का बुरादा जमा था। बुरादे में आग लगने के बाद धुआं उठने लगा। धुआं देखकर फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के समय फैक्ट्री में 150 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने डस्ट एरिया से धुआं उठता देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कर्मचारियों ने भी फैक्ट्री में उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीएफओ के नेतृत्व में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद फैक्ट्री के डस्ट कलेक्टर एरिया और आसपास के हिस्से में दोबारा आग भड़कने की आशंका को देखते हुए जांच की गई।
गनीमत रही कि आग लगने के दौरान समय रहते सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन किया जा रहा है।
फैक्ट्री मालिक रमेश शर्मा ने बताया कि आग डस्ट कलेक्टर एरिया में लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। हादसे में किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग किस कारण से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *