Headlines

पॉवरफुल हुए IAS अधिकारी सुधीर राजपाल:वित्त और योजना विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, IAS अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद खाली




हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल (IAS 1990 बैच) को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। हरियाणा के राज्यपाल के आदेशानुसार, 1990 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में गृह, जेल, आपराधिक जांच (CID), न्याय प्रशासन तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुधीर राजपाल को अब वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। खाली पड़े पद पर हुई तैनाती मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सुधीर राजपाल को यह नई जिम्मेदारी वर्तमान में खाली पड़े पद पर दी गई है। वे अपने मौजूदा विभागों के साथ-साथ वित्त और योजना विभाग का कामकाज भी अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालेंगे।
IAS अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद खाली
इससे पहले यह जिम्मेदार IAS अरुण गुप्ता संभाल रहे थे, जो 30 सितंबर को रिटायर हो गए। गुप्ता को एक्सटेंशन देने का केस पहले केंद्र को भेजा गया था। लेकिन वहां से मंजूरी नहीं आने के बाद उन्हें रिटायर कर दिया गया। हालांकि उनके री-इम्पलायमेंट की चर्चाएं भी चलीं थी। लेकिन अब उनका यह रास्ता भी बंद होता दिखाई दे रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *