Headlines

पंचायती राज चुनाव की रणभेरी बजी:दौसा जिले में दूसरे चरण में 31 अक्टूबर और तृतीय चरण में 11 नवम्बर वोटिंग




राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। यहां 31 अक्टूबर को मतदान दौसा दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण में मनोहरपुर-खेड़ला, मंडावर, महवा, बैजूपाड़ा, बांदीकुई और बसवा में 31 अक्टूबर चुनाव होंगे। इनमें 6 नवम्बर को वोटिंग जबकि तृतीय चरण में दौसा, लालसोट, शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा, सिकराय, सिकंदरा, लवाण और नांगल राजावतान में 11 नवम्बर को वोटिंग होगी। पंचायतीराज चुनाव में 51.82% पुरुष और 48.18% महिला वोटर हैं।
ग्रामीण इलाकों में उद्घाटन-शिलान्यास नहीं होंगे आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई। तबादलों पर पाबंदी लग गई। मंत्री अब अपने इलाकों में सरकारी गाड़ी से नहीं जा सकेंगे और सरकारी गेस्ट हाउस व डाक बंगलों में नहीं ठहर सकेंगे। सरकार नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेगी। पहले से चल रहे काम जारी रह सकेंगे, जिन टेंडरों का काम पहले से प्रक्रिया में है, उन पर रोक नहीं होगी। आचार संहिता में ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं हो सकती जिससे वोटर प्रभावित हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *