Headlines

पंजाब के AAP विधायक का रोते हुए VIDEO:बोले-मैं पिट-पिट मर गया, स्कूलां दे हालात नी सुधरे; न टीचर, न अपग्रेड; CM हमेशा बिजी रहते




पंजाब के बठिंडा की मौड़ मंडी विधानसभा सीट से AAP विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना ने अपनी ही सरकार के काम पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी, स्कूलों में अपग्रेडेशन न होने की बात कही। माइसरखाना इस दौरान वीडियो में भावुक हो जाते हैं और रोते हुए कहते हैं- मेरे बच्चे खुद सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। जब उनसे पूछता हूं आज क्या पढ़कर आए वो कहते आज टीचर ही नहीं था। प्रिंसिपल उन्हें कहते हैं कि पापा एमएलए हैं, उन्हें कहो टीचर लाएं। मैं पिट-पिट मर गया, स्कूलां दे हालात नहीं सुधरे। वो जैसे थे वैसे ही हैं। जब भी अपनी शिकायतों को लेकर सीएम साहब पास जाता हूं, उनके पास टाइम नहीं होता। विधायक ने आगे कहा- सरकारी स्कूलों में टीचरों के पद खाली पड़े हैं। लोग और स्कूली मैनेजमेंट लगातार खाली पड़े पदों को भरने की मांग करते रहे, पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेरी बयानबाजी के बाद मेरे खिलाफ अब पुलिस केस हो सकता है, लेकिन मैं अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटूंगा और लोगों के मुद्दों को उठाता रहूंगा। पढ़िए वीडियो में AAP विधायक ने क्या कहा… तरनतारन चुनाव में साजिश की बात कही माइसरखाना ने दावा किया कि तरनतारन चुनाव के दौरान उनके खिलाफ साजिश रची गई। उनके मुताबिक उनसे यह तक कहा गया कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके परिवार को टिकट दे दिया जाएगा। बच्चों को राजनीति से दूर रखों विधायक ने आगे कहा कि उनकी लड़ाई टिकट या पद के लिए नहीं है। वे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब उनके अपने बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और वहां टीचर नहीं हैं, तो वे इस मुद्दे पर चुप कैसे रह सकते हैं। उन्होंने बच्चों को राजनीति से दूर रखने की बात कहते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। AAP विधायक का पूरा VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *