Headlines

अमृतसर कांग्रेस प्रधान व पूर्व महिला प्रधान में विवाद:शिवानी शर्मा ने बदलसलूकी का आरोप लगा दर्ज कराया केस, लेने-देन व राजनीतिक रंजिश की चर्चा




अमृतसर कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी और खींचतान एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सरेआम सामने आ गई है। कांग्रेस के जिला प्रधान सौरव मदान मिट्ठू पर पार्टी की पूर्व जिला महिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने घर आकर गाली-गलौज करने, बदसलूकी और तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवानी शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता शिवानी शर्मा के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 12 बजे सौरव मदान मिट्ठू उनके घर पहुंचे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उनके पति संदीप शर्मा ने मिट्ठू को ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने गुस्से में आकर घर के बाहर रखे गमले तोड़ दिए और हाथापाई करने की कोशिश की। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मिट्ठू, शिवानी शर्मा के घर के बाहर नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस पूरे मामले पर सौरव मदान मिट्ठू का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। पैसे के लेन-देन और राजनीतिक रंजिश का दावा शिवानी शर्मा के पति संदीप शर्मा ने बताया कि मिट्ठू उन पर गलत तरीके से पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि दोनों के बीच कोई बकाया लेन-देन नहीं है। संदीप के मुताबिक, उन्होंने मिट्ठू को नकद पैसे देकर ऑनलाइन भुगतान लिया था, लेकिन उसी के आधार पर अब दोबारा पैसे मांगकर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, शिवानी शर्मा ने इस पूरी घटना को सोची-समझी राजनीतिक रंजिश करार दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट और टिकट की दावेदारी बनी विवाद की वजह? सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद के पीछे पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी मुख्य वजह बताई जा रही है। खबर है कि बीती कल प्रगट सिंह के जिला प्रधान बनते ही शिवानी शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट डाली थी, जिससे सौरव मदान मिट्ठू काफी नाराज थे। मिट्ठू खुद को हल्का पूर्वी से विधानसभा टिकट का दावेदार मानते हैं, लेकिन शिवानी शर्मा उनका समर्थन नहीं कर रही थीं। स्थानीय नेताओं का मानना है कि सौरव मिट्ठू के जिला प्रधान बनने के बाद ही शिवानी शर्मा ने महिला प्रधान के पद से इस्तीफा दिया था और दोनों के बीच लंबे समय से तल्खी चल रही थी। पहले भी विवादों से रहा है सौरव मदान मिट्ठू का नाता सौरव मदान मिट्ठू का नाम इससे पहले भी कई बड़े विवादों में आ चुका है 2018 का अमृतसर रेल हादसा: 19 अक्टूबर 2018 को जोड़ा फाटक के पास हुए दर्दनाक रेल हादसे के दौरान मिट्ठू दशहरा कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में शामिल थे। इस हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों ने आयोजकों पर गंभीर सवाल उठाए थे और पुलिस में शिकायत दी थी। हालांकि, मिट्ठू ने तब सफाई दी थी कि कार्यक्रम के सभी इंतजाम पूरे थे और बाद में वे मजिस्ट्रेट जांच पैनल के समक्ष पेश भी हुए थे। हुक्का बार में जश्न का वीडियो (जनवरी 2026): इसी साल जनवरी 2026 में मिट्ठू से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक महिला कांग्रेस नेता के साथ हुक्का बार में जश्न मनाते दिखे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद भी राजनीतिक हलकों में काफी किरकिरी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *