Headlines

उदयपुर में 130 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा पकड़ा:आरोपी जंगल में झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग छुटे; कार भी जब्त




उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 130 किलो से ज्यादा अवैध अफीम डोडा चूरा और एक क्रेटा कार जब्त की है। आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि, पुलिस ने कार जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बेकरिया थानाधिकारी रामवतार मीणा ने बताया कि शनिवार दोपहर को थाने के सामने हाईवे पर लोकल और स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के तहत नाकाबंदी की गई। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही एक सफेद क्रेटा कार के ड्राइवर ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ ली और तेज रफ्तार से रॉन्ग साइड भागने लगा। इस दौरान पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो नागेश्वर ढाबा के पास उसकी कार का आगे का टायर फट गया। जिस पर आरोपी ड्र्राइवर और उसके पास की सीट पर बैठा दूसरा युवक वाहन को छोड़कर पास की पहाड़ी स्थित जंगलों की तरफ भाग गए। आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गए उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन दुर्गम इलाका होने के कारण आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। कार की तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर काले रंग के 9 प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। इन कट्टों को खोलने पर कुल 130 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा चूरा और क्रेटा कार को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *