Headlines

Punjab District Court Clerk Recruitment 2026


पंजाब में अब क्लर्क भर्ती होगी।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन जिला न्यायालयों में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती होगी। सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 की शाम 4 बजे से 4

.

अब भर्ती प्रक्रिया को 7 पाइंट में जानिए

1. कुल 1270 क्लर्क पद भरे जाएंगे। इनमें 1243 पद अभी खाली हैं, जबकि 27 पद आगे खाली होने की संभावना है। जरूरत के अनुसार पदों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है।

2. सैलरी ₹29,200 चयन होने पर क्लर्क को ₹29,200 शुरुआती वेतन मिलेगा। यह पे-लेवल 5 के तहत होगा।

3. पढ़ाई और दूसरी योग्यता उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी जरूरी है।

4. उम्र 18 से 37 साल सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।

5. आवेदन फीस SC, BC/OBC, ESM और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस ₹710 है। PwBD उम्मीदवारों को ₹875 और अन्य उम्मीदवारों को ₹1,200 फीस देनी होगी।

6. लिखित परीक्षा पहले कंप्यूटर पर लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से जुड़े सवाल आएंगे। गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक कटेगा।

7. कंप्यूटर टेस्ट भी होगा लिखित परीक्षा पास करने वालों को कंप्यूटर टेस्ट देना होगा। इसमें स्प्रेडशीट और अंग्रेजी टाइपिंग की जांच होगी। टाइपिंग की रफ्तार 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। यह टेस्ट सिर्फ पास करना जरूरी है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *