Headlines

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों से मिले 12 मोबाइल-8 डेटाकेबल:2 कैदी कर रहे थे मोबाइल का इस्तेमाल, चेकिंग में हुआ खुलासा




लुधियाना के केंद्रीय जेल में बाहर से फेंका आने की घटनाएं रुक नहीं रही। आस-पास रिहायशी इलाका होने के कारण अक्सर मोबाइल या अन्य नशीले सामान के पैकेट मिलते रहते है। ताजा मामला 1 महीने पुराना सामने आया है। जेल के बाहर से पैकेट फेंका गया। अधिकारियों ने जब चेकिंग की तो खुलासा हुआ। पैकेट से 12 मोबाइल फोन, 8 डेटा केबल और 4 पुड़ियां जर्दा बरामद की हैं। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पंजाब प्रिजन एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने शिकायत दी कि 1 सितंबर की रात जेल में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जेल के अंदर फेंका गया सामान बरामद हुआ। चेकिंग के दौरान कुल 12 मोबाइल फोन, 8 डेटा केबल और 4 पुड़ियां जर्दा मिलीं। आशंका है कि यह सामान जेल में बंद कैदियों तक पहुंचाने के लिए फेंका गया था। जांच के 1 महीने बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जेल प्रशासन ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन आरोपियों के खिलाफ केस पहले आरोपी की पहचान जैन मसीह निवासी गांव तेलियांवाल कच्चा कोट, बटाला, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की पहचान साहिल मलिक पुत्र रविंदर सिंह निवासी मकान नंबर 6501, गली नंबर-4, मोहल्ला न्यू जनता नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 42(2), 48(2) पंजाब प्रिजन एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के अंदर मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और बरामद मोबाइल का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था। मामले की जांच ASI गुरदियाल सिंह कर रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *