![]()
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने कारोबारियों के घर और दफ्तर पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगने की साजिश रचने वाले गिरोह के 2 बदमाशों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे से एक 9 एमएम पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 111(1), 308(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एसआई सुखविंदर सिंह पुलिस टीम सहित 3 अक्टूबर को गश्त पर थे। सूचना मिली थी कि राहुल कुमार और राधे श्याम के पास अवैध हथियार हैं। दोनों विदेश में रहने वाले अपने साथी हरमन संधू के कहने पर कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर फायरिंग कर फिरौती वसूलने का काम करते हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से काले रंग की यामाहा मोटरसाइकिल नंबर HP03D2599 भी बरामद की है। राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार निवासी रावलामंडी, बजाज श्रीगंगानगर और राधे श्याम पुत्र श्याम नारायण निवासी रावलामंडी, बजाज श्री गंगानगर राजस्थान हैं। तीसरे आरोपी हरमन संधू की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। कारोबारियों को निशाना बनाने की साजिश की जांच पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने किन कारोबारियों को निशाना बनाने की साजिश बनाई थी और पहले ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। ASI सुखविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे है।
Source link
लुधियाना-फिरौती के लिए कारोबारियों पर फायरिंग की साजिश:9 पिस्टल-10 कारतूस सहित 2 आरोपी अरेस्ट; राजस्थान के रहने वाले
