![]()
करनाल में एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। शाम को घर से निकला, वापस नहीं लौटा
मृतक की पहचान 35 वर्षीय मंगलू के रूप में हुई है। वह करनाल की बहादुर चंद कॉलोनी का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक मंगलू कल शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मुनक रोड पर झाड़ियों में मिला शव
आज मुनक रोड पर हकीकत नगर क्षेत्र में सड़क किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच मंगलू का शव पड़ा मिला। सुबह जब लोग सड़क से गुजर रहे थे तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। ई रिक्शा चलाकर कर रहा था गुजारा
मंगलू की भाभी ने बताया कि कल शाम को वह घर पर आया था, इस दौरान उसने चाए भी पी और कहा की उसे किसी काम से जाना है। वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि मंगलू की हत्या कर किसी ने उसके शव को सड़क किनारे झांडियों में फेका है। पिता रमेश ने बताया कि रात को हमने सभी जगह ढूढने की कोशिश की। उसके दोस्तों से पूछा लेकिन किसी ने नहीं बताया कि सुबह उसके दोस्त का फोन आया कि मंगलू का शव सड़क किनारे पड़ा है पिता ने उसके दोस्त पर हत्या के आरोप लगाए है। पुलिस बोली- प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एफएसएल टीम को बुलाया। मृतक की पहचान मंगलू के रूप में हुई है। वह कल शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया था। आज उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। शिकायत के आधार पर होगा मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि शव के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चलेगा। परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link
करनाल में युवक की हत्या की आशंका:सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव,शाम को निकाला था घर से, सिर पर मिले चोट के निशान
