Headlines

पंचकूला में रिटायर्ड सुपरिडेंट के घर चोरी:सोने-चांदी के जेवर और कैश के साथ DVR भी उखाड़ ले गए; बेटी के घर गए थे पति-पत्नी




पंचकूला में बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर पुलिस से बचने के लिए जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR (रिकॉर्डर) भी अपने साथ उखाड़ कर ले गए।
घटना का खुलासा शनिवार को उस समय हुआ जब पीड़ित दंपति अपनी बेटी के घर से वापस लौटे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताला तोड़कर लॉबी के रास्ते घर में घुसे
पंचकूला के पिंजौर में मॉडल टाउन निवासी सुरिंद्र पाल मेहरा पुत्र केशो राम ने बताया कि वह चंडीगढ़ शिक्षा विभाग से रिटायर्ड सुपरिडेंट हैं। वे अपनी पत्नी पवन मेहरा के साथ रहते हैं। 20 सितंबर को शाम करीब 6 बजे वे अपने मकान को ताला लगाकर बिटना रोड स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे। शनिवार (3 अक्टूबर) दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे वापस लौटे और मेन गेट तथा कैंची गेट का ताला खोलकर अंदर जाने लगे, तो देखा कि सीढ़ियों की तरफ से लॉबी में आने वाले दरवाजे का ताला व कुंडी टूटी हुई थी। घर के अंदर दाखिल होने पर दंपति के होश उड़ गए। अन्य कमरों के दरवाजे, अलमारी के लॉकर और लोहे के बक्से के ताले टूटे हुए थे और पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए सबूत पीड़ित सुरिंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पिंजौर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सिपाही राहुल कुमार की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अज्ञात चोरों के फिंगरप्रिंट लिए तथा फोटोग्राफी करवाई। DVR साथ ले गए चोर सुरिंद्र पाल ने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन चोर सबूत मिटाने की नीयत से कैमरों का DVR भी चोरी कर ले गए। अब वे आसपास के मकानों में लगे कैमरों की फुटेज पेनड्राइव में लेकर पुलिस को सौंपेंगे। जांच चल रही है : जांच अधिकारी
पिंजौर थाना के जांच अधिकारी मनदीप के अनुसार मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के इलाकों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *