Headlines

सांसद विक्रमजीत साहनी का ऐलान:170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मित को 25 लाख का सम्मान,पंजाब में शुरू होगी स्कॉलरशिप




दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस दिखाने वाले स्मित मच्छर को सन फाउंडेशन ने 25 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का फैसला किया है। फाउंडेशन के चेयरमेन सांसद विक्रमजीत साहनी ने यह ऐलान किया है। सांसद साहनी ने कहा कि स्मित की बहादुरी को किसी रकम में नहीं आंका जा सकता, लेकिन यह सम्मान उनके साहस के प्रति प्रतीकात्मक कृतज्ञता है। उन्होंने कहा कि यह घटना भारत और भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। फाउंडेशन ने स्मित मच्छर के साहस को भारतीय जज्बे और वीरता का उदाहरण बताया। सांसद साहनी ने कहा कि कुछ दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुई घटना बेहद गंभीर थी। स्मित ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना कदम उठाया और उस समय उन्हें यह भी पता नहीं था कि वह सुरक्षित बच पाएंगे या नहीं। 170 यात्रियों की जान बचाने का दावा सांसद साहनी के मुताबिक, स्मित के इस साहसिक कदम से विमान में सवार करीब 170 यात्रियों की जान बच सकी। फाउंडेशन ने कहा कि यदि स्मित ने उस समय साहस नहीं दिखाया होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। सन फाउंडेशन ने इस घटना की गंभीरता की तुलना 9/11 जैसे हमले से करते हुए कहा कि स्मित ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने का काम किया। स्मित के नाम पर शुरू होगी स्कॉलरशिप सांसद साहनी ने बताया कि संस्था पंजाब में वंचित और जरूरतमंद युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। इसमें पायलट ट्रेनिंग भी शामिल है। अब इस कार्यक्रम को और विस्तार देने की तैयारी है। स्मित मच्छर के नाम पर विशेष स्कॉलरशिप शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके जरिए जरूरतमंद युवाओं को पायलट ट्रेनिंग समेत संबंधित क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर देने की योजना है। साहनी ने कहा कि स्मित की बहादुरी की प्रेरणा से युवाओं को आगे बढ़ने और देश के लिए कुछ करने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *