![]()
पंचकूला के पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी के पास नाले पर बने पुल से रविवार को एक 45 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे पति ने तुरंत नाले में उतरकर उसे संभाल लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। महिला की पहचान रत्तपुर निवासी सुनीता (45) पत्नी रामप्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दंपती के सात बच्चे हैं। बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। सुबह सुनीता काम के लिए घर से निकल गई। पति पीछा करते आ रहा था, सामने कूदी
पति रामप्रसाद ने बताया कि वह काम से लौट रही पत्नी के पीछे-पीछे ही आ रहा था। जैसे ही सुनीता रत्तपुर कॉलोनी नाले के पुल पर पहुंची, उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी। पत्नी को कूदते देख रामप्रसाद भी तुरंत नाले में उतर गया। पुलिस की ERV टीम निकाला बाहर घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की ERV-521 टीम और तीन राइडर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बेसुध पड़ी महिला को नाले से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 रेफर घटना के तुरंत बाद सुनीता को इलाज के लिए पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की एक बाजू में फ्रैक्चर हुआ है और वह बेसुध अवस्था में थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई में जुटी है।
Source link
पिंजौर में महिला ने नाले में लगाई छलांग:बाजू में आया फ्रैक्चर, 7 बच्चों की मां, पति ने पीछे से कूदकर बचाई जान
