Headlines

लुधियाना में राजीनामे के लिए बुलाकर पिता-बेटी पर हमला:तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल, बेटे के केस में समझौता कराने गए थे




लुधियाना थाना हैबोवाल के अंतर्गत आते इलाके में दरेसी ग्राउंड के पास राजीनामे (समझौते) की बातचीत के दौरान एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल में जेरे-इलाज पीड़ित बने खां ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ एक पुराना मामला दर्ज था। उसी मामले में राजीनामा करने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें बातचीत के लिए एक दफ्तर में बुलाया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और बहसबाजी शुरू हो गई। जाने लगे तो पीछे से घेरा, बेटी पर भी किया हमला बने खां के अनुसार, जब वे बात न बनती देख वहां से बाहर जाने लगे, तो पीछे से आए कुछ युवकों ने उन्हें दबोच लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। जब उनकी बेटी अपने पिता को बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपियों ने उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसे भी चोटें आईं। लोगों ने बचाई जान, पुलिस कर रही जांच चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *