Headlines

सिंगापुर की तर्ज पर गुरुग्राम में बनेगा वर्ल्ड क्लास-कन्वेंशन सेंटर:20 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक तकनीक का संगम, सनटेक सिटी का अवलोकन से तैयार रोडमैप




हरियाणा सरकार गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाने जा रही है। 20 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का अनूठा संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट के निर्माण संबंधी पूरे मास्टर प्लान का बारीकी से अध्ययन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान प्रसिद्ध ‘सनटेक सिटी’ का अवलोकन किया। उन्होंने सनटेक सिटी के निर्माण से लेकर इसके संचालन की पूरी व्यवस्था और आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। राज्य सरकार की योजना गुरुग्राम में बनने वाले इस कन्वेंशन सेंटर में भी इसी तरह का ग्लोबल स्टैंडर्ड और मैनेजमेंट सिस्टम अपनाने की है। जल प्रबंधन और प्रकृति संरक्षण के गुर सीखे
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ‘गार्डन्स बाय द बे’ (Gardens by the Bay) भी पहुंचे। वहां उन्होंने सिंगापुर की उन्नत प्रकृति संरक्षण तकनीकों और जल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को समझा, ताकि इन मॉडल्स को प्रदेश में पर्यावरण सुधार और टिकाऊ विकास योजनाओं में लागू किया जा सके। भारतीयों ने ली सेल्फी, विदेशी पर्यटकों से सहजता से मिले CM सिंगापुर में मुख्यमंत्री का एक अलग ही सहज अंदाज नजर आया। गंतव्यों का भ्रमण करते समय वहां मौजूद भारतीय पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें और सेल्फी लीं। सीएम सैनी ने भी विदेशी पर्यटकों से बेहद सहजता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और उनसे बातचीत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *