Headlines

लुधियाना में दामाद ने दोस्तों संग ससुराल में मचाया बवाल:पत्नी, सास-ससुर और साले को लात घूसों से पीटा, 12 साल पहले हुई थी शादी




लुधियाना के थाना टिब्बा क्षेत्र के अंतर्गत आती राजू कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक और उसके माता-पिता को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन पर राजीनामा (समझौते) का दबाव बना रही है। सिविल लाइन निवासी मनीष ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी करीब 12 साल पहले संजीव के साथ हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। मनीष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था और अक्सर मारपीट की जाती थी। हालांकि, पहले भी कई बार विवाद हुए, लेकिन हर बार परिजनों के हस्तक्षेप से समझौता करवा दिया जाता था। देर रात घर पहुंचकर की मारपीट मनीष के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 12 बजे संजीव घर पहुंचा और उसकी बहन पूजा व मां प्रवीन के साथ मारपीट करने लगा। जब मनीष और उसके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, तो संजीव के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में मनीष और उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित बोले- कार्रवाई की जगह बन रहा समझौते का दबाव
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना को सात दिन बीत चुके हैं और उनके पास मारपीट का स्पष्ट वीडियो प्रमाण भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ठोस कदम उठाने के बजाय उन पर दोबारा समझौता करने का दबाव बना रही है। इस संबंध में थाना टिब्बा के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर नियमानुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *