Headlines

पूर्व विधायक प्रेमशंकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे:सड़क किनारे प्रभावितों के साथ बैठकर सत्तू खाया, समस्याएं सुनी




गोपालगंज में बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों परिवार अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। इस आपदा के बीच, कई नेता विधायक और जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंच कर राहत सामग्री का। वितरण कर रहे है। जिससे बाढ़ के कारण परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सके। वही बैकुंठपुर के पूर्व विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव बाढ़ से प्रभावित लोगों का हालचाल जानने फैजुल्लाहपुर बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पशुओं के चारे की भारी किल्लत साथ ही सड़को तटबंधों के किनारे तिरपाल और झोपड़ी डालकर शरण लिए विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसी औपचारिक दूरी को मिटाते हुए बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठकर सत्तू खाया। साथ ही प्रेमशंकर प्रसाद ने विस्थापितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझा। पीड़ितों ने उन्हें पीने के पानी, सूखे राशन, तिरपाल, और पशुओं के चारे की भारी किल्लत के बारे में बताया। ”सरकारी सहायता पहुंचाना पहली प्राथमिकता” पूर्व विधायक ने लोगों का ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से राहत सामग्री के त्वरित वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाने की माँग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे। प्रशासन पर दबाव बनाकर हर पीड़ित तक सरकारी सहायता पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पूर्व विधायक के इस सादगी भरे अंदाज और आत्मीय व्यवहार ने बाढ़ पीड़ितों के दिलों में उम्मीद और ढांढस जगाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *