Headlines

अबोहर-सौतेली मां का 5 साल के मासूम बच्ची पर कहर:गंभीर हालत में बठिंडा एम्स में भर्ती, मोहल्ले वालों की शिकायत पर महिला हिरासत में




अबोहर के पक्का सीड फार्म की पांच साल की बच्ची गंभीर हालत में एम्स बठिंडा में भर्ती है। बच्ची की सौतेली मां पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। पक्का सीड फार्म के सरपंच और करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि गुरदित्त सिंह की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। उसकी पांच साल की एक बेटी है। बाद में गुरदित्त सिंह ने अक्को बाई नाम की महिला से दूसरी शादी की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद बच्ची के साथ मारपीट होने लगी। 30 सितंबर को बच्ची के साथ कथित तौर पर गंभीर मारपीट हुई। उसके सिर, हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। पुलिस ने सौतेली मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस बच्ची के होश में आने का इंतजार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *