Headlines

शादी से एक महीना पहले युवती ने जान दी:होशियारपुर में मंगेतर के साथ वॉट्सऐप चैट सामने आई; लिखा- तू सुसाइड कर ले




होशियारपुर में एक युवती ने शादी से एक महीना पहले सुसाइड कर लिया। उसने जहरीला पदार्थ निगला, जिसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती के परिजन ने आरोप लगाए हैं कि उसका मंगेतर उसे परेशान कर रहा था। वह सरकारी नौकरी का हवाला देकर लड़की से लाखों रुपए दहेज की डिमांड कर रहा था। इन दोनों की वॉट्सऐप चैट सामने आई है, जिसमें मंगेतर कह रहा है- तू सुसाइड कर ले, तेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। करीब डेढ़ साल पहले इनका रिश्ता तय हुआ था। पुलिस ने मृतका के परिजन के बयान पर आरोपी मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एमए की पढ़ाई कर रही थी लड़की यह मामला होशियारपुर के ब्लॉक तलवाड़ा के गांव बेह नंगल का है। मृतका की पहचान ध्यान सिंह की बेटी राधा रानी के रूप में हुई है। वह एमए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार ने इस संबंधी में तलवाड़ा पुलिस को कंपलेंट दी थी। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी राधा की शादी मुकेरियां में मैरा जट्टां के रहने वाले राजीव कुमार के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 3 नवंबर 2026 तय की थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों को कार्ड भेजे जा रहे थे। घर में अकेली थी युवती, जहर निगला शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे राधा रानी ने कोई जहरीली दवा निगल ली। उस समय वह घर में अकेली थी। उसकी मां सुषमा देवी जब मार्केट से शॉपिंग कर घर आईं, तो राधा ने उन्हें बताया कि उसने जहरीली दवा खा ली है और उसे घबराहट हो रही है। परिजन ने बिना किसी देरी के उसे तुरंत मुकेरियां के मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण 1 अक्टूबर को उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 2 अक्टूबर को राधा की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चचेरे भाई ने मामले की ये जानकारी दी मंगेतर पर परेशान करने का आरोप जांच अधिकारी जग्गा राम ने बताया है कि लड़की की डेडबॉडी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये वॉट्सऐप चैट जब्त की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *