![]()
सोनीपत जिले के गन्नौर थाना परिसर से रविवार को चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को एक दिन पहले शाम को गन्नौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी थाने के अंदर से ही भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट चुकी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मनीष निवासी बादशाही रोड, गन्नौर के रूप में हुई है। उसे शनिवार शाम गन्नौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को एसआई जगदीश ने गिरफ्तार किया था और उसे गन्नौर थाना परिसर में रखा गया था। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना था। सुबह करीब 11 बजे थाने से हुआ फरार रविवार को करीब 11 बजे आरोपी बाथरूम का बहाना बनाकर पुलिस थाने के अंदर से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस की निगरानी से बचते हुए थाने से निकलकर फरार होने में कामयाबी हासिल की। आरोपी के फरार होने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मनीष के फरार होने के बाद पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। साथ ही, वह थाने से किस तरह फरार हुआ, इस संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। पढ़िए किस मामले में गिरफ्तार हुआ…
Source link
सोनीपत के गन्नौर थाने से गिरफ्तार आरोपी फरार:1 दिन पहले पकड़ा था; वॉशरूम का बहाना बनाकर भागा
