![]()
रेवाड़ी जिले में नारनौल हाईवे संख्या-11 पर रविवार को कनुका मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान हुडिया जैतपुर निवासी 36 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश अपनी पत्नी कुसुम के साथ रेवाड़ी अपने पुराने घर आए हुए थे। यहां से रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के बाद वे अपनी बाइक से वापस अपने गांव नारनौल की तरफ हुडिया जैतपुर लौट रहे थे। ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर इसी दौरान बाइपास स्थित कनुका मोड़ पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कुसुम एक बेटा-बेटी की मां थी। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। फरार ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस रामपुरा थाना प्रभारी संजय ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर घटना के बाद अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Source link
रेवाड़ी में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने रौंदा:पत्नी की मौत, पति घायल; सिलेंडर लेकर घर लौट रहे थे, ड्राइवर फरार
