Headlines

Jagannath Ratha Yatra 2026 | Kishanganj Thakurganj Devotees Seek Blessings


किशनगंज और ठाकुरगंज नगर में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र तथा माता सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

.

किशनगंज शहर के मिनानपल्ली स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसी तरह, ठाकुरगंज नगर में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ पर स्थापित कर नगर में भ्रमण कराया गया।

“जय जगन्नाथ” और “हरि बोल” का जयघोष

इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” और “हरि बोल” के जयघोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल भी अपने परिवार के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और रथ की रस्सी खींचकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए

विधायक अग्रवाल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज में आस्था, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

रथ यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया, पुष्पवर्षा की और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *