![]()
पठानकोट के गांधी चौक में अचानक तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हुई महिला का अज्ञात व्यक्ति ने फोन चुरा लिया और फिर उसके फोन से यूपीआई के जरिए उसके खाते से लगभग 5 लाख रुपए उड़ा लिए। महिला को घटना के 6 दिन बाद इस ठगी का पता चला। महिला ने थाना साइबर क्राइम को मामले की जानकारी दी।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ 3 अक्टूबर को मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन व बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स को ट्रेस किया जा रहा है। चक्कर आने पर जमीन पर गिरी, होश आया तो गायब था मोबाइल पीड़ित महिला रजनी (49) निवासी ढांगू रोड पठानकोट ने बताया कि 25 तारीख को वह अपने किसी निजी काम से बाजार गई हुई थी। शाम करीब 6 बजे जब वह गांधी चौक, पठानकोट के पास पहुंची, तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ी। राहगीरों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे पानी पिलाया। जब महिला को होश आया, तो उसने देखा कि इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। UPI ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से निकाले 4,94,744 रुपये मोबाइल चोरी होने के बाद अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगा दी। महिला ने बताया कि मोबाइल चोरी के 2 दिन बाद 27 से लेकर 1 तारीख के बीच आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइल और उसके यूपीआई माध्यम का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न किश्तों/ट्रांजेक्शन में कुल 4,94,744 रुपये निकाल लिए। बैंक से पैसे निकलने के मैसेज मिलने और बैंक जाकर पड़ताल करने के बाद महिला को अपने साथ हुई इस ठगी का पता चला। साइबर थाना में मामला दर्ज पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 318(4) एवं आईपीसी की धारा 379, 420 के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन व बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स को ट्रेस किया जा रहा है।
Source link
बाजार में बेहोश महिला का फोन चुराकर 4.94 लाख ट्रांस्फर:पठानकोट के गांधी चौक का मामला, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
