Headlines

रायखेड़ा पावर प्लांट में मजदूरों के बीच झड़प…TI घायल:शराब बेचने के विवाद में बिहार-छत्तीसगढ़ के मजदूर आमने-सामने,सरपंच की गाड़ी के कांच टूटे;मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात




खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित पावर प्लांट में रविवार देर रात शराब बेचने के विवाद को लेकर मजदूरों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद झड़प और पथराव में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें खरोरा थाना प्रभारी (TI) को चोट आई है। रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी के कांच भी टूट गए। बताया जा रहा है कि प्लांट परिसर में शराब बेचने को लेकर मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच कहासुनी बढ़ गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई और पथराव होने लगा। सरपंच की गाड़ी पर भी पथराव विवाद की जानकारी मिलने पर रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पथराव की चपेट में उनकी गाड़ी आ गई। वाहन के कांच टूट गए। हालात बिगड़ने की सूचना पुलिस को दी गई। खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ। इसमें थाना प्रभारी को चोट लगी। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी है। अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया, इसी दौरान TI को चोट लगी। पुलिस अब पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। प्लांट और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। शराब की बिक्री को लेकर विवाद कैसे शुरू हुआ? हिंसा में कौन-कौन शामिल था? इसकी जांच की जा रही है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा डीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। सरपंच के पहुंचने के दौरान भी पथराव हुआ, जिससे उनकी गाड़ी के कांच टूटे। मामलें में स्थिति अब कंट्रोल में है। घटना की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *