Headlines

मंडला में भगवान जगन्नाथ की रथ खींचने मची होड़:श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत, जयघोष से गूंजा शहर




मंडला में गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा दोपहर में श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार (छोटा रपटा) से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे यात्रा मार्ग पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और भजन-कीर्तन से धार्मिक माहौल बना रहा। रथयात्रा श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार से शुरू होकर नेहरू स्मारक, स्टेट बैंक चौराहा, लालीपुर, बस स्टैंड, चिलमन चौक और पड़ाव होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। वापसी में यह श्रीराम मंदिर से चिलमन चौक, बड़ा चौराहा, उदय चौक, तहसील चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा और नेहरू स्मारक होते हुए पुनः श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ का स्वागत फूल बरसाकर किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और श्रद्धालुओं ने पुष्प, माला, तुलसी दल तथा महाप्रसाद अर्पित किए। महिलाएं, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन परंपरा का एक प्रमुख धार्मिक उत्सव है। मंडला में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *