Headlines

करनाल के युवक की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत:पिता ने जमीन बेचकर और 45 लाख रुपए कर्ज लेकर डंकी रूट से भेजा था, 4 अक्टूबर की रात बिगड़ी तबीयत




अमेरिका में करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र के गांव बल्लाह के 21 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिवार को जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली, घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने सरकार से शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है, ताकि वे अंतिम दर्शन कर सकें। 10वीं के बाद अमेरिका जाने का फैसला किया
अनिल कुमार मान ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और अपने सपने पूरे करने के लिए उसने अमेरिका जाने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, पिता ऋषिपाल ने बेटे के भविष्य के लिए अपनी जमीन बेच दी और कर्ज भी लिया। करीब 45 लाख रुपए खर्च कर अनिल को डंकी रूट से अमेरिका भेजा गया। कई महीने के सफर के बाद वह अमेरिका पहुंचा और वहां जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रहने लगा था। 4 अक्टूबर की रात अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, 4 अक्टूबर की रात अचानक अनिल की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, उसे हार्ट अटैक आया था। अनिल की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। दो परिवारों का था इकलौता चिराग
अनिल अपने पिता ऋषिपाल का इकलौता बेटा था। वहीं ऋषिपाल के भाई रामपाल की भी एक ही बेटी है। ऐसे में दोनों परिवारों के लिए अनिल इकलौता चिराग था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद ग्रामीण भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। सरकार से शव भारत लाने की मांग
परिवार की सबसे बड़ी चिंता अब अनिल का शव भारत लाना है। परिजनों ने सरकार से मदद की अपील की है, ताकि शव को अमेरिका से भारत लाया जा सके और परिवार अपने बेटे का अंतिम दर्शन कर सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *