Headlines

नावां में महिला को स्मैक और गांजा के साथ पकड़ा:नमक कॉलोनी में दबिश देकर किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस




डीडवाना-कुचामन जिले में नावां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 22.4 ग्राम स्मैक और 92.2 ग्राम गांजा जब्त किया। यह कार्रवाई एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की गई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि नावां कस्बे के नमक कॉलोनी, मोहनपुरा रोड क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ रखे हुए हैं। आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने महिला आरोपी को अवैध मादक पदार्थों के साथ पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके पास से 22.4 ग्राम स्मैक और 92.2 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दोनों मादक पदार्थों को जब्त कर महिला आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में नावां सिटी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मादक पदार्थों की सप्लाई और आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *