Headlines

पानीपत- सायरन वाली गाड़ी के साथ रौब झाड़ता पास्टर गिरफ्तार:गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखवा रखा, पुलिस से बोला- सरकार ने दी है, हाथ न लगाओ




पानीपत के समालखा में गाड़ियों पर फर्जी भारत सरकार की पट्टियां, फर्जी नंबर प्लेट और सायरन लगाकर रौब झाड़ने वाला चर्च का पास्टर और बेटा गिरफ्तार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने हथवाला रोड से अर्टिगा और सियाज कारें कब्जे में लीं हैं। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने जब पास्टर को पकड़ा तो वो उनके सामने भी रौब झाड़ने लगा। कहने लगा कि मुझे ये सरकार ने गाड़ी दी है। जांच में दोनों गाड़ियों पर फर्जी प्लेटें लगी मिलीं और नंबरों का ई-चालान रिकॉर्ड भी नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, मामले में बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानिए क्या है पूरा मामला… मुखबिर की सूचना पर गाड़ियों तक पहुंची पुलिस मामला 4 अक्टूबर की शाम 6 बजे का है। समालखा ट्रैफिक जोन इंचार्ज ASI सतीश कुमार टीम के साथ हथवाला रोड पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी निवासी पास्टर राजबीर (44) का बेटा राहुल (25) अर्टिगा पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को अधिकारी बताता है। गाड़ी हथवाला रोड स्थित एसएफसी होटल के पीछे गली में खड़ी होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्टिगा और उसके पास सियाज खड़ी मिली। दोनों गाड़ियों पर सरकारी गाड़ी लिखवा रखा पुलिस के मुताबिक अर्टिगा के पिछले बंपर पर लाल अक्षरों में ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ लिखा था। वहीं सियाज पर ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया PBSM मिनिस्ट्री’ की लाल-पीली प्लास्टिक प्लेट लगी थी। दोनों गाड़ियों में सायरन वाले हूटर भी लगे मिले। ई-चालान में नंबर का रिकॉर्ड नहीं मिला पुलिस ने दोनों गाड़ियों के नंबर ई-चालान मशीन से चेक किए, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसी दौरान पिता राजबीर मौके पर पहुंचा और दोनों गाड़ियों का मालिक होने की बात कही। पुलिस ने उससे असली RC मांगी, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। चेसिस नंबर से असली मालिक का पता चला इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों को अनलॉक करवाकर चेसिस नंबर से जांच की। जांच में एक गाड़ी राहुल के नाम और दूसरी राजबीर के नाम दर्ज मिली। पुलिस के अनुसार, असली रजिस्ट्रेशन की जगह अर्टिगा पर HR06GV-7574 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। बाप-बेटे पर केस, जांच जारी ट्रैफिक इंचार्ज ने मामले की सूचना समालखा पुलिस चौकी को दी। चौकी के ASI अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों और दस्तावेजों की जांच की। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने राजबीर और उसके बेटे राहुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *