Headlines

सिरसा में चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार:2 और वारदातों का खुलासा; नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी




सिरसा जिले में पुलिस ने संपत्ति से जुड़े अपराधों पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने एक आरोपी युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। एबीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लवप्रीत पुत्र हरि सिंह को ऐलनाबाद क्षेत्र से पकड़ा। वह फकीरा वाली थेहड़, रानियां का रहने वाला है। दुकान के सामने से चोरी की थी बाइक ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 17 निवासी चतरभुज पुत्र चंपा लाल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2026 की रात उनकी बाइक दुकान के सामने से चोरी हो गई थी। इस मामले में ऐलनाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस पूछताछ में लवप्रीत ने रानियां और शहर सिरसा क्षेत्र से 2 और बाइक चोरी की वारदातें करना कबूल किया। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *