Headlines

आवेदन की माला पहनकर निगम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन:कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप; 4 मांगों को लेकर आयुक्त से मिलने पर अड़े प्रदर्शनकारी




रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को चार मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी निगम आयुक्त से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आयुक्त उनसे मुलाकात नहीं करते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इन समस्याओं को लेकर पहले भी निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं। आवेदन में लिखा है कि कुछ मांगों को लेकर 20 से 25 बार तक आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया है। चार मांगों को लेकर प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने आवेदन में चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें वृंदावन नगर-कुशालपुर मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर दोबारा बनवाने की मांग शामिल है। आवेदन के मुताबिक यहां स्पीड ब्रेकर लगाया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। दूसरी मांग वामनराव लाखे वार्ड-66 में सड़कों की मरम्मत की है। आवेदन में कहा गया है कि कुशालपुर क्षेत्र में सड़कों की खराब हालत और गड्ढों की समस्या को दूर किया जाए। तीसरी मांग निगम कर्मचारी महेश वाघ को निलंबित करने और उन्हें संरक्षण देने वाले जोन कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, पंकज गार्डन के सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए संबंधित ठेकेदार के बिल का भुगतान रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। 25 अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर दी थी चेतावनी आवेदन में प्रदर्शनकारी ने कहा था कि यदि 25 अगस्त 2026 तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो जोन-5 कार्यालय के बाहर अनशन किया जाएगा। अब प्रदर्शनकारी निगम कार्यालय पहुंचकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे निगम आयुक्त के सामने अपनी मांगें रखना चाहते हैं। आयुक्त से मुलाकात होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *