Headlines

नालंदा के झंडू कुमार का भारतीय दल में चयन:एशियन पैरा गेम्स 2026: जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक महाकुंभ




नालंदा के होनहार पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर जिले और पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। जापान के आइची-नागोया शहर में आगामी 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित 5वें एशियन पैरा गेम्स के लिए उनका चयन भारतीय राष्ट्रीय दल में किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खेल जगत, खिलाड़ियों और जिलेवासियों में उत्साह का माहौल है। मंत्रालय ने 128 सदस्यीय भारतीय दल को दी मंजूरी भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस बहु-खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारतीय दल को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मंत्रालय ने 8 विभिन्न खेल विधाओं में कुल 128 एथलीटों के दल को मंजूरी दी है, जिसमें 90 पुरुष और 38 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस सूची में पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा के लिए कुल 8 खिलाड़ियों (4 पुरुष व 4 महिला) को जगह मिली है, जिसमें नालंदा के झंडू कुमार पुरुष वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। नालंदा के खेल इतिहास के लिए गौरवपूर्ण क्षण: डॉ. अरविंद झंडू कुमार के चयन की खबर आते ही नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशी का इजहार किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने झंडू कुमार को बधाई देते हुए कहा कि एशियन पैरा गेम्स जैसी वैश्विक प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बनना नालंदा के खेल इतिहास के लिए एक स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने विश्वास जताया कि झंडू अपनी ताकत और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे और बिहार का मान बढ़ाएंगे। संघर्ष और अनुशासन की जीत: कुंदन कुमार पांडे एसोसिएशन के सचिव कुंदन कुमार पांडे ने कहा कि झंडू कुमार ने कड़े संघर्ष, अटूट अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका यह सफर नालंदा और पूरे राज्य के दिव्यांग युवाओं व उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत साबित होगा। खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं झंडू कुमार को बधाई देने वालों में कोषाध्यक्ष रवि कुमार, प्रमोद कुमार, सतनाम कबीर, टीम प्रबंधक विनय कुमार और ज्ञानेश सहित जिले के अनेक खेलप्रेमी, प्रशिक्षक और वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *