IPS प्रवीण नायक बग्गी में बैठकर हुए विदा:नए एसपी ने कार्यभार संभाला, बोले- पंचायत चुनाव को लेकर प्लानिंग से काम करेंगे




सीकर के नए एसपी संजीव नैन ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुराने एसपी के जो काम है उन्हें आगे बढ़ाएंगे और टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं आज सीकर पुलिस के द्वारा पुराने एसपी प्रवीण नायक को विदाई दी गई। उन्हें बग्गी में बैठाकर ऑफिस से विदा किया गया। बता दें कि 3 अक्टूबर को राजस्थान में जारी हुई तबादला सूची में सीकर के एसपी प्रवीण नायक का ट्रांसफर डीसीपी ट्रैफिक जयपुर कर दिया गया था। IPS संजीव नैन का ट्रांसफर DCP क्राइम से सीकर एसपी के पद पर किया गया था। आज संजीव नैन ने कार्यभार संभाला और प्रवीण नायक की विदाई हुई। बता दें कि सीकर एसपी प्रवीण नायक ने 21 जुलाई 2025 को सीकर एसपी प्रवीण नायक ने कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने खाटूश्यामजी में दर्शन व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव,गैंगस्टरों के लोकल गुर्गों की धरपकड़, सीकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव सहित कई काम किए। इसके अलावा पुलिस को सुझाव देने और शिकायत के लिए पेटियां भी लगाई थी। आज एसपी प्रवीण नायक की विदाई पर कांग्रेस और भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग व्यापार मंडलों के पदाधिकारी भी पहुंचे। पंचायत चुनाव को लेकर प्लानिंग से होगा काम वहीं नए एसपी संजीव नैन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पुराने एसपी के जो काम है, उन्हें आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। आगामी समय में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्लानिंग के साथ काम किया जाएगा। सीकर शहर में बढ़ते नशे के सवाल पर एसपी ने कहा कि इस पर रोकथाम और स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए आमजन और संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *