Headlines

ABVP Yuvati Sammelan in Dholpur



धौलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को भार्गव वाटिका में युवती सम्मेलन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवतियों और छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद युवतियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति

.

एबीवीपी जयपुर प्रांत की छात्रा प्रमुख अंजली चोरसिया ने कहा कि आज की युवती सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवतियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सामाजिक बदलाव में शामिल होने की अपील की।

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील धौलपुर की अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नीरजा अशोक शर्मा ने शिक्षा को आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बताया। उन्होंने पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने पर जोर दिया। जिला छात्रा प्रमुख तान्या समाधिया और नगर मंत्री करुणा शर्मा भी मौजूद थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *