![]()
फरीदाबाद में घर में घुसकर बीसीए की छात्रा पर ब्लेड से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। युवती बीसीए तीसरे वर्ष की छात्रा है। घटना के समय वह घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस आया और युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई। घटना के बाद युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद खेड़ी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पिता के साथ रहती है युवती मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले राजकिशोन ने बताया कि वह एक चिकन शॉप पर काम करते है। लॉकडाउन के बाद समय वह फरीदाबाद में आए थे, जबकि उनकी बेटी पढ़ाई करने के लिए 3 महीने पहले रहने के लिए आई थी। सेक्टर-86 के पास बुढ़ाना गांव में वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहते है। बीसीए तीसरे साल की छात्रा उन्होंने बताया कि उनकी 19 साल की बेटी काजल ऑनलाइन क्लास लेती है। सोमवार को करीब 1 बजे वह घर अकेली थी। वह ड्यूटी पर गए हुए थे जब उन्होंने बैंक के काम से कॉल किया तो काजल ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद दोबारा से कॉल किया तो काजल से बात हुई और पूरे मामले की जानकारी मिली। गला और माथे पर किए वार पिता राजकिशोन ने बताया कि काजल घर में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान एक युकक चेहरे पर कपड़ा बांधकर अंदर घुस गया। घर में घुसते ही उसने काजल पर ब्लेड से वार करने शुरू कर दिया। काजल के गले और माथा वार किया गया। गले पर 3 वार और माथे पर 2 वार किए गए है। घायल हालात में वो उसको अस्पताल लेकर गए। पुलिस कर रही मामले की जांच खेड़ी थाना पुलिस को मालमे की शिकायत दी गई है । लेकिन अभी तक हमलावर की पहचान नही हो सकी है। इंचार्ज राकेश के मुताबिक फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Source link
घर में घुसकर बीसीए छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला:मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवक ने गले पर तीन और माथे पर दो वार किए
