Headlines

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप:चांपा में युवक गिरफ्तार, फेसबुक से हुई थी युवती से पहचान, न्यायिक रिमांड पर भेजा




चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक सागर (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी अभिषेक सागर से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में युवक ने प्यार करने की बात कहते हुए उससे शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर अभिषेक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। BNS की धारा 69 में दर्ज किया गया मामला युवती की शिकायत के आधार पर चांपा थाने में BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके गांव में होने की जानकारी मिली। गांव से हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची और अभिषेक सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *