Headlines

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत 7 अक्टूबर को रद्द:रूणिचा एक्सप्रेस की भी एक-एक ट्रिप कैंसिल, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के चलते 6 ट्रेनों का शेड्यूल बदलेगा




उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का तकनीकी काम किया जाएगा। इसको लेकर जम्मूतवी-बाड़मेर, हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट समेत 6 ट्रेनों का रूट बदलेगा। जोधपुर-दिल्ली-कैंट और जोधपुर वंदे भारत 7 अक्टूबर और रूणिचा एक्प्रेस की 5 और 6 अक्टूबर को एक ट्रिप रद्द रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- तकनीकी कार्य के लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को दिल्ली से और ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जैसलमेर से रद्द रहेगी। बदले मार्ग से चलेगी मालाणी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार-मालाणी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव भिवानी स्टेशन पर दिया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *