Headlines

Jaunpur Jarouna Land Dispute | Elderly Man Death Tension Police Deployment


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में सोमवार शाम खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने पट्टीदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर मीरगंज पुलिस के साथ मछलीशहर सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस तैनात कर दी गई। मामाला मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव का ह।

खेत जुतवाने को लेकर हुआ विवाद

जरौना निवासी काशीनाथ उपाध्याय सोमवार शाम करीब 6 बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। पौत्र नीलेश उपाध्याय और पुत्र अवधेश उपाध्याय के मुताबिक, इसी दौरान पट्टीदार विनोद और विकास मौके पर पहुंचे और खेत की जुताई का विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विनोद और विकास ने काशीनाथ उपाध्याय के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुजुर्ग की हत्या के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ करती।

बुजुर्ग की हत्या के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ करती।

अस्पताल ले जाते समय मौत

परिजन बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए मछलीशहर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। स्थिति को देखते हुए सीओ मछलीशहर परमानंद भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। पुलिस टीम जांच पड़ताल करती।

हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। पुलिस टीम जांच पड़ताल करती।

थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

——————–

ये खबर भी पढ़ें

‘बहुत डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता’, गुरुग्राम से पिता बेटे को समझाते रहे; नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड

नोएडा में बिल्डिंग की 43 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले गुरुग्राम के संभव जैन (29) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। संभव ने पिता विनय जैन को इंग्लिश और हिंदी में कई मैसेज भेजे थे। पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *