![]()
सोनीपत जिले के गन्नौर थाना परिसर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी मनीष को गन्नौर क्षेत्र के लाला गढ़ी गांव से दबोचा। पुलिस कल रात से ही उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी। जानकारी अनुसार, गन्नौर के बादशाही रोड निवासी मनीष को चोरी के आरोप में शनिवार शाम एसआई जगदीश की टीम ने गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आरोपी बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों की निगरानी से बचते हुए थाने से फरार हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश में कई टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू की गई थी। यह था पूरा मामला
गन्नौर की BST कॉलोनी (शिव मंदिर के पास) की रहने वाली निशा देवी पत्नी स्व. सलिंदर डोंकल ने थाने में दी शिकायत में बताया था कि 1 अक्टूबर की सुबह उनके बच्चे स्कूल गए थे और वह काम पर गई थीं। दोपहर करीब 2:20 बजे जब उनका बेटा सचिन घर लौटा, तो मकान और अलमारी के ताले टूटे मिले। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, ₹11,720 की नकदी, 2 किलो सिक्के, एक गैस सिलेंडर, इंडक्शन चूल्हा और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। महिला की शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने BNS की धारा 305 और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया था।
Source link
सोनीपत में पुलिस कस्टडी से भागा चोरी का आरोपी काबू:लाला गढ़ी गांव में पुलिस की रेड; बाथरूम जाने का बहाना करके चकमा दिया
