![]()
मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कोड़ा मैदान चौक पर सोमवार देर शाम बिजली केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज चिंगारी के बाद केबल धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख चौक पर मौजूद फल, सब्जी और किराना दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानें छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। घरों से पानी लाकर आग पर डाला गया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग नहीं बुझी। सूचना मिलने पर जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। 500 से ज्यादा घरों में छाया अंधेरा आग में बिजली का केबल पूरी तरह जल गया। इसके चलते आसपास के मोहल्लों में 500 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल को बदलने का काम शुरू किया। दुकान की बिजली ठीक कराने के दौरान हादसा स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौक की एक किराना दुकान में बिजली नहीं आ रही थी। दुकानदार ने बिजली ठीक कराने के लिए निजी मिस्त्री को बुलाया था। तार जोड़ने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली केबल में आग लग गई। घटना के समय चौक पर बड़ी संख्या में दुकानें खुली थीं। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने और दमकल टीम के पहुंचने से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
Source link
मुंगेर में शॉर्ट सर्किट से बिजली केबल में आग:500 से ज्यादा घरों की बिजली गुल, बाजार में अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
