Headlines

स्कूल बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, दोनों पैर टूटे:कालापीपल से भोपाल रेफर, पुलिस बोली- परिजन ने FIR नहीं कराई




शाजापुर जिले के कालापीपल मंडी स्थित पंचमुखी चौराहे पर 1 अक्टूबर की सुबह सड़क पार कर रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अचानक एक तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोमवार रात हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बुजुर्ग महिला बेहद सामान्य तरीके से सड़क पार कर रही थीं। तभी अचानक सामने से आ रही एक स्कूल बस का स्टेयरिंग महिला की तरफ मुड़ता है और बस उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ जाती है। महिला के गिरते ही उनकी चीख सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत बस की ओर दौड़े और चालक को चिल्लाकर बस रुकवाई। देखते ही देखते पंचमुखी चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में शामिल बस कालापीपल के ‘राजा भोज स्कूल’ की बताई जा रही है। भोपाल में जारी है इलाज कालापीपल पुलिस के मुताबिक, घायल बुजुर्ग महिला की पहचान कालापीपल मंडी निवासी लीलाबाई (65 वर्ष), पति स्व. रमेश मेवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की प्राथमिक सूचना थाने को मिल चुकी है। पीड़ित परिवार फिलहाल बुजुर्ग महिला के इलाज और देखभाल में लगा है। परिजन के थाने में शिकायत दर्ज कराते ही बस चालक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *