Headlines

नदी में फंसे ग्रामीण को दो घंटे में टीम ने किया रेस्क्यू




रविवार शाम 7 बजे ग्राम पुरानडीह का 30 वर्षीय मनोज मांझी रामानुजगंज आते समय नदी के बीच फंस गया। अंधेरा था। नदी के तेज शोर में उसकी मदद की आवाज साफ नहीं पहुंच रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति ने आवाज सुनी। उसने तुरंत पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल भी पहुंच गए। युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू की व्यवस्था शुरू हुई। हालात गंभीर थे। रमन अग्रवाल ने दयाल विश्वास से संपर्क किया। उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर में दयाल विश्वास के नेतृत्व में टीम पहुंची। एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा, संजू तिवारी समेत रेस्क्यू टीम के सदस्य नदी में उतरे। तेज धार के बीच युवक तक पहुंचने की कोशिश हुई। करीब दो घंटे चले जोखिम भरे रेस्क्यू के बाद मनोज मांझी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक के बाहर आते ही लोगों ने राहत ली। पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। रमन अग्रवाल ने दयाल विश्वास और उनकी टीम को 5,000 रुपए इनाम दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *