![]()
अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र कमेंट करने और धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। युवती का आरोप है कि एक व्यक्ति कई दिनों से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहा था। वह इन कमेंट्स को दूसरे लोगों तक भी भेजता था। इससे उसकी छवि खराब होने लगी और वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे। आरोपी ने उसे, उसके पिता और भाई समेत परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। बात नहीं मानने पर परिवार को मारने की धमकी एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह युवती और उसके परिवार के लोगों को जान से मार देगा। आरोप है कि आरोपी खुद को भिंड का डॉन और चंबल का डाकू बताकर धमकाता था। वह यह भी कहता था कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। अब पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट, शिकायत में बताए गए मोबाइल नंबरों और धमकी से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच के बाद यह साफ होगा कि युवती की पोस्ट पर कमेंट और धमकी भरे कॉल किस व्यक्ति ने किए थे।
Source link
अलीगढ़ में युवती को अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल:परिवार को भी जान से मारने की धमकी, शिकायत पर केस दर्ज
