नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.6% बताया था। मंगलवार, 6 सितंबर को जारी लेटेस्ट रिपोर्ट ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ में वर्ल्ड बैंक ने यह बात कही है।
ग्लोबल ट्रेड और दुनिया में तनाव के बावजूद भारत की इकोनॉमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.8% रही थी।

गांव-शहरों में मांग बड़ी, एक्सपोर्ट भी बड़ा
वर्ल्ड बैंक के अनुसार, भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में निवेश और घरेलू खपत यानी प्राइवेट कंजम्पशन का सबसे बड़ा योगदान रहा है।
गांव और शहर दोनों में मांग: अच्छी खेती, सरकारी से किसानों को सिधी सहायता और सब्सिडी के चलते डिमांड बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर टैक्स में राहत और जीएसटी कटौती के बाद शहरी खपत में भी उछाल देखने को मिला है।
एक्सपोर्ट बड़ा: ग्लोबल लेवल पर विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत के एक्सपोर्ट ने उम्मीद से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसे FY27 की ग्रोथ के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर माना जा रहा है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर का अच्छा प्रदर्शन
सप्लाई साइड पर इंडस्ट्रियल सेक्टर ने ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स की ग्रोथ पहली तिमाही में बढ़कर 7.2% हो गई, जो पिछले साल 6.1% थी। वहीं भीषण गर्मी के कारण यूटिलिटीज की मांग बढ़ी, जिससे इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर ने 9.3% की बढ़त दर्ज की।
वित्त वर्ष-26 में 7.8% रही थी इकोनॉमी की रफ्तार
वर्ल्ड बैंक ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था ने FY25 में 7.2% की दर से बढ़ने के बाद FY26 में 7.8% की तेज रफ्तार पकड़ी थी। नीतियों और आसान क्रेडिट माहौल ने ग्लोबल ट्रेड टेंशन के असर को बेअसर कर दिया था।
FY27 में भी पहली तिमाही के 7.8% रहने के बाद आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ रेट थोड़ी कम होने की उम्मीद है, लेकिन ओवरऑल रुझान मजबूत बना रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें…
IMF ने कहा- दुनिया का ग्रोथ इंजन है भारत: GDP ग्रोथ अनुमान से बेहतर 7.8% रही, ऊर्जा संकट के बावजूद मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। साथ ही भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन भी बताया है। भारत की अर्थव्यवस्था ने ऊर्जा संकट और वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपनी तेज रफ्तार बरकरार रखी है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। IMF ने भारत के इस बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत सर्विसेज सेक्टर और बेहतर एक्सपोर्ट के दम पर यह ग्रोथ उम्मीद से काफी बेहतर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

